जानिए बेतवा नदी के बारे में कुछ अद्भुत बाते! | Betwa River Information

बेतवा, मध्य प्रदेश में बहने वाली एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश राज्य की एक मुख्य नदी है। जिसका प्राचीन नाम वेत्रवती था। यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। बेतवा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है। जो मध्यप्रदेश के भोपाल, गंजबासौदा, विदिशा, ओरछा जैसे जिलों से बहते हुए उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा में बहती है और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पास यमुना नदी से मिल जाती है।

Betwa Nadi ke Bare Me
Betwa Nadi ke Bare Me

बेतवा नदी के बारे में:

बेतवा नदी मध्यप्रदेश में रायसेन ज़िले के कुम्हारागाँव से निकलती है। इसके उद्गम से लेकर यमुना के संगम तक की कुल लंबाई 590 किमी (370 मील) है, जिसमें से 232 किमी (144 मील) मध्यप्रदेश में और 358 किमी (222 मील) उत्तरप्रदेश में है। बेतवा नदी की मुख्य सहायक नदियाँ धसान और जामनी नदियाँ हैं।

इसके किनारे विदिशा और सांची के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं। इसकी बीना नदी प्रमुख उपनदी है।

बेतवा नदी का इतिहास:

बेतवा नदी की बात महाभारत में चर्मणवती नदी के साथ की गयी है, जिसे अब चंबल नदी के नाम से जाना जाता है। यह दोनों यमुना नदी की सहायक नदियाँ हैं। यह नदी मध्यप्रदेश की पूजनीय नदी है। इसके किनारे अनेक धार्मिक और तीर्थ स्थल मौजूद है।

इस नदी के किनारे ओरछा का ऐतिहासिक शहर अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर बेतवा नदी से घिरा हुआ है।

बेतवा नदी पर बने बांध:

बेतवा नदी पर बहुत सारे बांध बने हुए हैं। इन बांधों में प्रमुख बांध है – राजघाट बांध, माताटीला बांध, सुकमा दुकमा बांध, पारीछा बांध, धुरवारा बांध। यह बांध बहुत प्रसिद्ध है। यह बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बने हुए हैं। यह बांध बहुत सुंदर हैं और बरसात के समय में यह पर्यटन का मुख्य आकर्षण होते हैं।

जुड़िये हमसे WhatsApp परClick Here
YouTube चैनल Subscribe करे  Click Here
Telegram में जुड़ेClick Here
Instagram से संपर्क करे Click Here

Tags: – Betwa nadi ke baare me.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *