Hindi GK

जानिए बेतवा नदी के बारे में कुछ अद्भुत बाते! | Betwa River Information

बेतवा, मध्य प्रदेश में बहने वाली एक प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नदी है। यह नदी मध्य प्रदेश राज्य की एक मुख्य नदी है। जिसका प्राचीन नाम वेत्रवती था। यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। बेतवा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है। जो मध्यप्रदेश के भोपाल, गंजबासौदा, विदिशा, ओरछा जैसे जिलों से बहते हुए उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा में बहती है और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के पास यमुना नदी से मिल जाती है।

Betwa Nadi ke Bare Me

बेतवा नदी के बारे में:

बेतवा नदी मध्यप्रदेश में रायसेन ज़िले के कुम्हारागाँव से निकलती है। इसके उद्गम से लेकर यमुना के संगम तक की कुल लंबाई 590 किमी (370 मील) है, जिसमें से 232 किमी (144 मील) मध्यप्रदेश में और 358 किमी (222 मील) उत्तरप्रदेश में है। बेतवा नदी की मुख्य सहायक नदियाँ धसान और जामनी नदियाँ हैं।

इसके किनारे विदिशा और सांची के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं। इसकी बीना नदी प्रमुख उपनदी है।

बेतवा नदी का इतिहास:

बेतवा नदी की बात महाभारत में चर्मणवती नदी के साथ की गयी है, जिसे अब चंबल नदी के नाम से जाना जाता है। यह दोनों यमुना नदी की सहायक नदियाँ हैं। यह नदी मध्यप्रदेश की पूजनीय नदी है। इसके किनारे अनेक धार्मिक और तीर्थ स्थल मौजूद है।

इस नदी के किनारे ओरछा का ऐतिहासिक शहर अपनी वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर बेतवा नदी से घिरा हुआ है।

बेतवा नदी पर बने बांध:

बेतवा नदी पर बहुत सारे बांध बने हुए हैं। इन बांधों में प्रमुख बांध है – राजघाट बांध, माताटीला बांध, सुकमा दुकमा बांध, पारीछा बांध, धुरवारा बांध। यह बांध बहुत प्रसिद्ध है। यह बांध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बने हुए हैं। यह बांध बहुत सुंदर हैं और बरसात के समय में यह पर्यटन का मुख्य आकर्षण होते हैं।

जुड़िये हमसे WhatsApp परClick Here
YouTube चैनल Subscribe करे Click Here
Telegram में जुड़ेClick Here
Instagram से संपर्क करे Click Here

Tags: – Betwa nadi ke baare me.

Career Bhaskar

Recent Posts

Leviathan के बारे में पूरी जानकारी | Leviathan Sea Monster

लीवायथन (Leviathan) एक प्राचीन समुद्री दैत्य है, जिसका उल्लेख कई धार्मिक ग्रंथों, साहित्यिक कृतियों और… Read More

1 year ago

MBM Bet App के बारे में पूरी जानकारी, जानिए यहाँ!

बहुत समय से हमारे पास MBM Bet App के बारे में कमेंट आ रहे थे।… Read More

1 year ago

Ayushman App क्यों नहीं चल रहा है? तो क्या करे | Complete Information

नमस्कार आपका स्वागत है हमारी वेबसाइट Career Bhaskar में। आज की पोस्ट में हम Ayushman… Read More

1 year ago

Flipkart Lite Explore Plus Real or Fake | Link Check

नमस्कार दोस्तों, आपका Career Bhaskar पर स्वागत है। आज की इस पोस्ट में, हम एक… Read More

1 year ago

रमी गेम खेलने के मानसिक प्रभाव: स्ट्रेस से छुटकारा पाएं

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हम सभी कभी-कभी अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित… Read More

2 years ago

PayUp साइट के बारे में जानिए यहाँ, पूरी जानकारी!

आज हम बात करने वाले है एक ऐसी वेबसाइट के बारे में जो ये दावा… Read More

2 years ago